Noida News: चलती बस में लगी आग, नोएडा एक्सप्रेसवे पर मची अफरा-तफरी; सवारियों ने कूदकर बचाई जान

नोएडा एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद

Noida News: नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक चलती बस में अचानक से आग लग जाने के कारण एक्सप्रेसवे पर अफरा तफरी मच गई वही ड्राइवर के साथ बस में सवार लोगों ने आनन-फानन में कूद कर अपनी जान बचाई और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग को बुझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन आग की ऊंची लपटों के कारण अभी तक आग नही बुझ पाई है।

Noida Expressway

नोएडा एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भीषण आग

आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नही हो पाया है। भीषण आग होने कारण एक्सप्रेसवे पर जाम भी लग गया है। गनीमत यह रही है इस आगजनी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नही है।

End of Feed