Greater Noida: सुपरटेक इको विलेज 2 में चलती कार बनी आग का गोला, धू-धूकर जलकर राख; देखें Video

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा सुपरटेक ईको विलेज-2 के पास एक चलती कार में आग लग गई। गनीमत रही कि कार सवार सभी लोग समय से बाहर निकल आए। हालांकि, कार जलकर पूरी तरह राख हो गई।

Fire in Car at Supertech Eco Village 2

कार में लगी आग

इस हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें कार धू-धूकर जलती नजर आ रही है। लोग आग बुझाने का प्रयास करते हैं। पेट्रोल कार होने के चलते लोगों ने पानी डालना उचित नहीं समझा। मिट्टी डालकर आग बुझाने की बात की जा रही थी। लेकिन, जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचती तब तक कार जलकर पूरी तरह जल चुकी थी।

End of Feed