ग्रेटर नोएडा

बिना स्टीकर की कार को रोका तो आपस में भिड़े सोसाइटी गार्ड और निवासी, जमकर चले लाठी-डंडे

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-2 में एक सोसाइटी के गेट पर जमकर हंगामा हो गया। जानकारी के मुताबिक बिना स्टीकर की गाड़ियों को रोकने को लेकर वहां मौजूद गार्ड और सोसाइटी के निवासियों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि जमकर लाठी-डंडे भी चले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियों में निवासियों और मैनटेनेंस एजेंसियों के बीच लड़ाई-झगड़े की खबरें अक्सर सुर्खियां बनती रहती हैं। कभी कोई सुविधा न मिलने को लेकर तो कभी बिजली, पानी की समस्या को लेकर। सोसाइटी में निवासियों की सुरक्षा के लिए रखी गई सिक्योरिटी को लेकर भी अक्सर झगड़ा हो जाता है। यही नहीं निवासियों की सुरक्षा को लेकर नियमों का सख्ती से पालन करने पर भी कुछ निवासी भड़क जाते हैं। ऐसा ही क मामला ग्रेटर नोएडा से फिर सामने या है।

मामला ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 ताना क्षेत्र के केंद्रीय विहार सोसाइटी का है। यहां सुरक्षाकर्मियों ने बिना स्टीकर की गाड़ियों को रोकना शुरू किया, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। लेकिन इसके लेकर सोसाइटी के कुछ निवासी भड़क गए।

बिना स्टीकर की गाड़ी को रोकने पर सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड और निवासियों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक सिक्योरिटी ने एक निवासी को सोसाइटी में एंट्री से रोक दिया, क्योंकि उनकी गाड़ी पर स्टीकर नहीं लगा था। इस पर निवासी ने गार्ड का विरोध किया और विरोध के बीच दोनों में जमकर विवाद हो गया।

इस पूरे घटनाक्रम में सोसाइटी निवासी को चोट आई है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच में जुटी है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें