फ्लैट कब्जाने को लेकर दिल्ली पुलिस के जवान ने की व्यापारी की हत्या, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस और स्वाट टीम ने फ्लैट खरीदने के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक निलंबित कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया हथौड़ा भी बरामद हुआ है।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में नौ अगस्त को व्यापारी की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। थाना बीटा दो पुलिस व स्वाट टीम के द्वारा हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी दिल्ली पुलिस के सिपाही को एलजी गोल चक्कर के गंदे नाले के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से आलाकत्ल हथोड़ा व घटना में प्रयोग की गई क्रेटा कार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी ने हत्या के बाद मृतक के शव को एलजी गोल चक्कर के पास टी-सीरीज के जंगल में छुपा दिया, जिसके बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस में मृतक की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की।

Greater noida murder

पुलिस ने किया खुलासा।

दिल्ली पुलिस में 2004 में हुआ था भर्ती

दरअसल, आरोपी प्रवीण वर्ष 2004 में दिल्ली पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुआ था, जो वर्तमान में कई महीनों से निलंबित चल रहा है। प्रवीण ने ब्रोकर संचित के माध्यम से एक फ्लैट खरीदने के लिए मृतक अंकुश शर्मा से संपर्क किया। इसके बाद मृतक अंकुश शर्मा का एक सस्ता एवं अच्छा फ्लैट सेक्टर ईटा दो में बेचने की बात ब्रोकर संचित ने 2 फरवरी को आरोपी प्रवीण को बताई और इसके बाद मृतक संचित के साथ मीटिंग कराई। उसे फ्लैट को कब्जाने को लेकर आरोपी प्रवीण ने संचित की हत्या कर दी और उसके शव को एलजी कंपनी के पास टी-सीरीज के जंगल में छुपा दिया।

End of Feed