Greater Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में गौकशी का आरोपी गोली लगने के बाद गिरफ्तार, दूसरा बदमाश मौके से फरार

Greater Noida Police Encounter: ग्रेटर नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गौकशी करने वाला एक बदमाश गिरफ्तार हो गया। इस दौरान उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे अस्पातल भेजा गया है। वहीं उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश के लिए कांबिंग की जा रही है।

Greater Noida Encounter: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस और गौकशी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेकिन उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसकी पहचान नाजिम पुत्र युनूस के तौर पर हुई। पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है।

encounter

गौकशी का आरोपी गिरफ्तार

बिना नंबर प्लेट की बाइक पर थे बदमाश

एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि थाना दादरी पुलिस बाईपास पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक बाइक आती दिखी, जिसकी नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। लेकिन वह बाइक को तेज रफ्तार से चलाते हुए भागने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। जब पुलिस की टीम नई बस्ती उर्फ बैरंगपुर जाने वाले रास्ते पर चिटहैरा शमशान के पास पहुंची, तब बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। जिसमें नाजिम पुत्र युनूस गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।

End of Feed