ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 3 लोगों की मौत, 2 घायल

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक 1 क्षेत्र में यह घटना घटी है। मिली जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान बेसमेंट में दीवार गिर गई। जिसके कारण 5 लोग लोग दीवार के निचे दब गए। जिसमें से तीन लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गई।

Image

ग्रेटर नोएडा में बिल्डिंग गिरी (AI फोटो)

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही 2 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बेसमेंट में गिरी दीवार

रिपोर्ट्स के अनुसार ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक 1 क्षेत्र में यह घटना घटी है। मिली जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान बेसमेंट में दीवार गिर गई। जिसके कारण 5 लोग लोग दीवार के निचे दब गए। जिसमें से तीन लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गई। जिसमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। 2 घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

पुलिस ने चलाया बचाव अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही थाना ईकोटेक प्रथम व थाना कासना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस द्वारा घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान तीन मजदूरों (दो महिलाएं और एक पुरुष) की मौत हो गई। शेष दो पुरुष मजदूरों का इलाज जारी है और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने क्या कहा

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखा और शांति व्यवस्था बनाए रखी। मृतकों की पहचान अनीता (32 वर्ष) पत्नी कालका प्रसाद, निवासी ग्राम सिरसी, थाना खन्ना, जिला महोबा, मालती (34 वर्ष) पत्नी पुष्पेंद्र, निवासी मकरबई, जिला महोबा और पुष्पेंद्र (40 वर्ष) पुत्र झल्लू, निवासी मकरबई, जिला महोबा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, घायलों के नाम धीरेंद्र कुमार (32 वर्ष) पुत्र धर्मपाल, निवासी ग्राम ननोरा, थाना श्रीनगर, जिला महोबा और उमेश (35 वर्ष) पुत्र हरिकेश, निवासी ककोड़, जिला बुलंदशहर हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं।

क्यों गिरी बिल्डिंग

प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस ने निर्माण कार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे संबंधित ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही जारी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article