Greater Noida: 1000 एकड़ में बनेगी इंटरनेशनल फिल्म सिटी, बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप ने निर्माण कार्य के लिए लिया जमीन का कब्जा

ग्रेटर नोएडा में 1000 एकड़ क्षेत्र में इंटरनेशनल फिल्म सिटी बनाई जाएगी। इसके निर्माण की जिम्मेदारी फिल्म निर्माता बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप ने मिलकर उठाई है। फिल्म सिटी के निर्माण के लिए बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप ने जमीन का कब्जा लिया है।

International Film City Greater Noida: इंटरनेशनल फिल्म सिटी के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। फिल्म निर्माता बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप ने मिलकर इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की घोषणा की है। गुरुवार को बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप के चेयरमैन ने फिल्म सिटी के लिए प्रस्तावित स्थल पर पहुंचकर चिन्हित जमीन का फिजिकल कब्जा लिया। उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च से यहां निर्माण कार्य की शुरुआत हो जाएगी।

International Film City

इंटरनेशनल फिल्म सिटी का प्लान

हाईटेक सुविधाओं से लैस होगी फिल्म सिटी

फिल्म सिटी का निर्माण 1,000 एकड़ क्षेत्र में किया जाएगा, जिसमें पहले चरण में 230 एकड़ में निर्माण कार्य शुरू होगा। इसकी अनुमानित लागत 1,510 करोड़ रुपये होगी। यह फिल्म सिटी हाईटेक सुविधाओं से लैस होगी, जिसमें 3डी स्टूडियो, रिटेल मॉल, वीएफएक्स साउंड स्टूडियो, एडिटिंग, एनीमेशन, फिल्म इंस्टीट्यूट और एक एम्यूजमेंट पार्क विकसित किया जाएगा। इसके अलावा, दूसरे चरण में होटल, रिजॉर्ट और कमर्शियल स्पेस का निर्माण किया जाएगा। फिल्म सिटी का एक प्रमुख आकर्षण यह होगा कि नोएडा में दुनिया का सबसे बड़ा 'ऊं' बनेगा, जो एक करोड़ स्क्वायर फीट क्षेत्र में बनाया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि इस 'ऊं' का आकार इतना विशाल होगा कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकेगा।

End of Feed