उद्यम प्रदेश बनेगा उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा में इंडस्ट्रियल प्लॉट की खास स्कीम लायी सरकार

गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा स्थित इकोटेक, उद्योग केन्द्र व उद्योग विहार सहित विभिन्न सेक्टरों में कुल मिलाकर 40 औद्योगिक भूखंडों का होगा आवंटन। 30 दिन के अंदर पोजेशन मिल जाएगा। दादरी के पास मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क की स्थापना के लिए भी बल्क लैंड अलॉटमेंट प्रक्रिया शुरू की गई है।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार, राज्य को उद्यम प्रदेश बनाने के प्रयासों में जुटी है। राज्य को 'वन ट्रिलियन डॉलर' की इकोनॉमी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना भी है। इसी सपने को साकार करने के लिए ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नई स्कीम लाई गई है। मुख्यमंत्री के विजन को मिशन मानकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्कीम के तहत ग्रेटर नोएडा के इकोटेक, उद्योग केन्द्र व उद्योग विहार सहित विभिन्न सेक्टरों में कुल मिलाकर 40 औद्योगिक भूखंडों के आवंटन का रास्ता खुल गया है। स्कीम के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा में फैक्टरी लगाने के लिए जमीन तलाश रहे आवेदनकर्ताओं के लिए 450 से लेकर 8000 स्क्वेयर मीटर के प्लॉट उपलब्ध होंगे। इनका रिजर्व प्राइस 28,600 से 33,950 प्रति स्क्वेयर मीटर के बीच है।

GNIDA office

ग्रेटर नोएडा में इंडस्ट्रियल प्लॉट की योजना

इस स्कीम के अंतर्गत आवेदन करने वाले आवेदनकर्ता 242 केटेगरी के अंतर्गत औद्योगिक इकाई लगा सकेंगे। हालांकि, डिस्टिलरी, पेट्रोकेमिकल्स, उर्वरक समेत 27 केटेगरी के उद्योग इस स्कीम के पात्र नहीं होंगे। जबकि, डाई, ब्लीचिंग समेत 5 प्रकार के उद्योग को रिस्ट्रिक्टिव बेसिस पर औद्योगिक इकाई लगाने की स्वीकृति दी जा सकती है। इसके अलावा, एक अन्य स्कीम के अंतर्गत दादरी के पास मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क की स्थापना के लिए बल्क लैंड अलॉटमेंट प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

End of Feed