ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा की प्लास्टिक रैपर फैक्ट्री में भीषण आग; लपटों में समाई कंपनी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ग्रेटर नोएडा में प्लास्टिक रैपर बनाने वाली एक कंपनी में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। इस घटना में पूरी कंपनी आग की चपेट में आ गई, जिससे वहां बड़ा नुकसान हुआ है।

Image

प्लास्टिक रैपर कंपनी में भीषण आग

Photo : Times Now Digital

ग्रेटर नोएडा में प्लास्टिक रैपर बनाने वाली एक कंपनी में भीषण आग लगने की घटना सामने आई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। हालांकि, तेज लपटों ने पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां भारी नुकसान हुआ।

फिलहाल, आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मौके पर दमकल विभाग के साथ स्थानीय पुलिस भी मौजूद है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यह घटना थाना बादलपुर इलाके में हुई, जहां राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदी author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article