Greater Noida: LG चौक से शारदा यूनिवर्सिटी तक बनेगी 6 लेन सड़क, 15 साल बाद इस बाधा के दूर होने पर निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

Greater Noida: 15 साल से ग्रेटर नोएडा के एलजी चौक से शारदा यूनिवर्सिटी तक सड़क निर्माण का अटका हुआ है। लेकिन अब यह बाधा भी दूर हो गई, क्योंकि टी-सीरीज प्रबंधन जमीन देने के लिए राजी हो गए हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के एलजी चौक से नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी तक लंबे समय से सड़क निर्माण की तैयारी की जा रही थी। लेकिन निर्माण कार्य के लिए जमीन एक बड़ी बाधा बनी हुई थी। अच्छी खबर ये है कि डेढ़ दशक बाद यह बाधा दूर हुई है। बता दें कि 15 साल से डेढ़ किमी की सड़क के लिए टी-सीरीज प्रबंधन जमीन देने के लिए राजी नहीं था, लेकिन अब राजी हो गया है। यही कारण है कि लंबे समय से अटका कार्य अब शुरू होने को तैयार है।

Greater Noida

LG चौक से शारदा यूनिवर्सिटी तक बनेगी 6 लेन सड़क

जल्द जारी होगा निर्माण के लिए टेंडर

क्योंकि अब 1.5 किमी की सड़क के लिए टी-सीरीज प्रबंधन जमीन देने को राजी हो गए हैं। इसलिए अब परियोजना के लिए निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। बता दें कि सड़क के निर्माण को सैद्धांतिक और प्रशासनिक स्वीकृति पहले ही मिल चुकी थी। जानकारी के लिए बता दें कि शारदा यूनिवर्सिटी से एलजी चौक के लिए सड़क का निर्माण आज से 15 साल पहले किया गया था। लेकिन दूसरी तरफ की सड़क जमीन के विवाद के कारण बन नहीं पाई। अब लंबे समय बाद यह बाधा दूर हुई है और सड़क के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है।

End of Feed