Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके से आग की घटना सामने आई है। जहां टायर बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लग गई। जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। इस घटना में किसी तरह की जनहानि की कोई सूचना नही हैं। हालांकि अभी तक आग लगने का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पूरी तरह से नहीं बुझी आग
मुख्य दमकल अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार चौक ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र में स्थित ‘एमआरएल टायर’ की फैक्टरी में रात करीब साढ़े 10 बजे अज्ञात कारण से आग लग गई। यह फैक्टरी ‘साइड बी’ औद्योगिक क्षेत्र में है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचीं दमकल विभाग की 20 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं लेकिन इस पर अभी तक पूर्ण रूप से काबू नहीं पाया जा सका है।
आग पर 80 फीसदी काबू
सीएफओ ने बताया कि दमकल की गाड़ियां शुक्रवार देर रात से आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं और अभी तक 80 प्रतिशत आग पर काबू पाया जा सका है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
(इनपुट - भाषा)
