ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: 25 हजार के इनामी बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida Police Encounter: ग्रेटर नोएडा में गैंगस्टर एक्ट में वांटेड 25 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा गया है। पुलिस ने उसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। बदमाश को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

Image

बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़

Greater Noida Police Encounter: ग्रेटर नोएडा में गैंगस्टर एक्ट में वांटेड बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बादमशा के ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित है। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और लाल रंग की ड्रीम युगा बाइक भी बरामद हुई है।

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया बदमाश

ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि थाना जारचा पुलिस की टीम तेल मिल के पास खेतों की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक संदिग्ध बाइक पर सवार होकर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन उसने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश करने लगा।

गैंगस्टर एक्ट में वांटेड था आरोपी सागर

पुलिस ने बदमाश का पीछा करते हुए जवाबी कार्यवाई में फायरिंग की। जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश की पहचान सागर के रूप में हुई है। वह जारचा थाने से गैंगस्टर एक्ट में वांटेड था और उसपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article