भोपाल

ग्वालियर में आधी रात को अपार्टमेंट में जोरदार धमाका, दो लोग बुरी तरह से झुलसे, ब्लास्ट में तहस-नहस हुआ फ्लैट; देखें Video

Explosion in Gwalior: ग्वालियर में द लेगेसी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में जोरदार धमाका हुआ। इस दौरान फ्लैट में मौजूद एक महिला और पुरुष बुरी तरह से झुलस गए। मौके पर स्थानीय पुलिस और बम डिस्पोजल स्कॉड घटनास्थल पर पहुंची। इस धमाके से दर्जनों फ्लैट के खिड़की, दरवाजे टूट गए हैं और दीवारों में भी दरार आ गई है। धमाके की वजह जानने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Explosion in Gwalior: ग्वालियर में देर रात को एक अपार्टमेंट में जोरदार धमाका हुआ। जिसमें दो लोग बुरी तरह से झुलस गए। यह ब्लास्ट इतना भीषण था कि बिल्डिंग के आसपास के दर्जनों फ्लैट क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। साथ ही बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम भी घटनास्थल पहुंची। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह धमाका किस वजह से हुआ। पुलिस और एफएसएल की टीम इस घटनाक्रम की पूरी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

धमाके से दर्जनों फ्लैट के खिड़की-दरवाजे टूटे

यह भयानक धमाका ग्वालियर नेशनल हाईवे पर सेना के एयरबेस से 3 किमी पहले बने द लिगेसी प्लाजा में हुआ। जहां रात के करीब 2 बजे जोरदार धमाके की आवाज आई। यह धमाका अपार्टमेंट के एल-7 फ्लैट में हुआ। जिससे एक दर्जन से अधिक घरों के दरवाजे, चौखट, और खिड़कियां टूट गई। साथ ही टाइल्स भी उखड़कर बाहर आ गईं और पूरे अपार्टमेंट में कांच बिखर गया। इसके अलावा बिल्डिंग की दो लिफ्ट भी टूट गईं। यह ब्लास्ट इतना भयंकर था कि गाड़ियों के सायरन भी बजने लगे। कुछ फ्लैट्स की दीवारों में दरार भी आ गई है।

हादसे के वक्त फ्लैट में मौजूद थे दो लोग

इस धमाके में रंजना राणा और अनिल राणा नाम के दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। हादसे के वक्त ये दोनों फ्लैट में ही मौजूद थे। जिन्हें तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह फ्लैट रंजना राणा का था, जो सातवें फ्लोर पर रहती हैं। इस धमाके की वजह पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। मौके पर पहुंची टीम ने सबूत इकट्ठा कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची बम स्क्वॉड की टीम ने भी निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि घायलों के बयान लिए गए हैं। इस मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article