मोमोज के शौकीनों के लिए चौंकाने वाली खबर, Momos खाने के बाद अस्पताल में भर्ती परिवार के चार लोग

अगर आप भी मोमोज खाने के शौकीन हैं। अगर आप भी मोमोज का काउंटर देखते ही खुद को रोक नहीं पाते हैं तो ये खबर खासतौर पर आपके ही लिए है। ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के चार लोग मोमोज खाने के बाद बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

इन दिनों शहरों ही नहीं ग्रामीण इलाकों में भी फास्ट-फूड का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। खासतौर पर मोमोज को लेकर तो दीवानगी अलग ही तरह की है। लेकिन कई बार यही दीवानगी मुसीबत का कारण भी बन जाती है। ग्रेटर नोएडा में ऐसा ही कुछ हुआ, जहां मोमोज खाने से चार लोग बीमार हो गए।

Momos ai

ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से चार लोग बीमार (फोटो - AI Image)

घटना ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जू-2 की है। यहां एक ही परिवार के चार लोग मोमोज खाने से बीमार हो गए। उन्होंने यहां के सेक्टर अल्फा-1 की कॉमर्शियल बेल्ट के एक फूड स्टॉल से मोमोज खरीदकर खाए थे। बीमार होने के बाद अब उनका यहां एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।

End of Feed