ग्रेटर नोएडा में दबंगई का खूनी खेल: शराब पीने का विरोध करने पर रिकवरी एजेंट की पीट-पीटकर हत्या, एक ही हालत गंभीर

ग्रेटर नोएडा में खुले में शराब पीने का विरोध करने पर दबंगों ने दो युवकों को तबतक पीटा जब तक वह अधमरे नहीं हो गए। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है और दूसरे की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं। यहां कैमराला गांव में शराब पीने का विरोध करने पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। बदमाशों ने युवक को इतनी बुरी तरह से मारा की युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, दो युवक ड्यूटी पूरी कर अपने घर लौट रहा था। तभी करीब एक दर्जन हमलावरों ने लाठी-डंडों से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में युवक की जान चली गई, जबकि उसका दोस्त मोहित गंभीर रूप से घायल है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनीखेज फैल गई है। लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Crime News

शराब पीने का विरोध करने पर रिकवरी एजेंट की पीट-पीटकर हत्या

शराब पीने का विरोध पड़ा भारी, एक दर्जन हमलावरों ने बोला धावा

पुलिस अधिकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हरकेश के रूप में हुई है और वह एक रिकवरी एजेंट के तौर पर काम करता था। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन वह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में कुछ युवक खुले में शराब पी रहे थे। जब हरकेश और उसके दोस्त मोहित ने इसका विरोध किया, तो शराब के नशे में धुत दबंग गुस्से में आ गए और देखते ही देखते करीब 12 लोगों ने लाठी-डंडों के साथ उन पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने दोनों को तब तक पीटा जब तक वे अधमरे नहीं हो गए और फिर उन्हें लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

End of Feed