Greater Noida News: दोगुने पैसे का लालच देकर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने पैसे दोगुने करने के नाम पर ठगने वाले शातिर बदमाशों के गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लग्जरी कारें, नकदी, फर्जी दस्तावेज और सामान बरामद हुआ है। गैंग हाल ही में 16.50 लाख की ठगी कर चुका है।

Greater Noida News: पैसा जल्दी से दोगुना हो जाए, यह लालच किए नहीं होता। शातिर आपके इसी लालच का फायदा उठाते हैं। ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे ही शातिर गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो लोगों को पैसे दोगुने करने का झांसा देकर लाखों की ठगी कर रहा था। पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को पकड़ा है, जिनके पास से MG Hector और Nissan Magnite जैसी दो लग्जरी कारों के अलावा 5 लाख, 75 हजार रुपये नकद, भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और ठगी में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया गया है।

Greater Noida Fraud

ग्रेटर नोएडा में पैसे दोगुने करने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़

आरोपी बेहद चतुराई से ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गैंग एक फ्लैट में तख्त के अंदर एक खास सिस्टम छिपाकर रखता था। तख्त में तैयार सेटअप की मदद से वे नोटों की गड्डियों के ऊपर एक असली नोट रखते और नीचे उसी साइज के नॉर्मल कागज रख देते थे। किसी भी पीड़ित को भरोसा दिलाने के लिए वे असली नोट दिखाते, फिर ध्यान भटकाते ही बैग में नकली गड्डियां भरकर फरार हो जाते थे।

End of Feed