शहर

Jaipur News : गाजर का हलवा खाकर बीमार पड़े पुलिसकर्मी, हॉस्पिटल में भर्ती

राजस्थान के जयपुर में गाजर का हलवा खाकर कई पुलिसकर्मी और अधिकारी बीमार पड़ गए। सभी को जयपुर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Image

जयपुर में गाजर का हलवा खाकर बीमार पड़े पुलिस के जवान

राजस्थान में शुक्रवार को गाजर का हलवा खाकर कई पुलिसकर्मी और अधिकारी बीमार पड़ गए। सभी को जयपुर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मामला सामने आने के बाद CMHO फर्स्ट की टीम संबंधित मिष्ठान भंडार में सैंपल लेने के लिए पहुंची है। जानकारी के मुताबिक, करीब 10 से 12 पुलिसकर्मी को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत हुई है।

गाजर का हलवा खाने के बाद पुलिस के कई जवान अचानक बीमार पड़ गए, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही CMHO की टीम मौके पर पहुंची और संबंधित दुकान पर छापा मारा। टीम ने वहां से गाजर का हलवा, मिठाई और अन्य तैयार खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।

अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती अंदेशा भोजन में मिलावट या खराब सामग्री का हो सकता है, हालांकि स्थिति स्पष्ट होने में जांच रिपोर्ट आने तक समय लगेगा। फिलहाल सभी बीमार जवानों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article