Greater Noida News: कोहरे के कारण बड़ा हादसा, गाड़ियों की हुई आपस में टक्कर, कई घायल

ग्रेटर नोएडा में पूर्वी पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के बीच कई वाहन आपस में टकरा गए, जिससे कई लोग घायल हो गए।

Greater Noida Accident News: ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे के बीच ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इसके चलते एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौके पर पुलिस मौजूद है और हादसे की जांच की जा रही है। फिलहाल आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Dense Fog Causes Multi-Vehicle Collision on Eastern Peripheral Expressway (Photo: PTI)

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कई वाहन आपस में टकराए (फोटो: पीटीआई)

इसी बीच, गौतमबुद्ध नगर यातायात विभाग ने कोहरे के चलते सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मार्गों पर नई स्पीड लिमिट गाइडलाइंस जारी की हैं। यमुना एक्सप्रेस वे पर हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति 75 किमी/घंटा और भारी वाहनों के लिए 60 किमी/घंटा तय की गई है।

End of Feed