Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13 December 2025: राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। प्रदेश के सभी शहरों में फिलहाल आसमान पूरी तरह साफ बना हुआ है, लेकिन सुबह और रात के समय बढ़ती ठंड ने लोगों को कंपकंपा दिया है। दिन के वक्त तेज धूप जरूर निकली, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 1 से 2 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। इसी बीच मौसम विभाग ने शेखावाटी अंचल में तापमान में अचानक गिरावट की संभावना जताई है। इसे देखते हुए सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर जिलों के लिए अगले दो दिनों का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
डेली डेटा रिपोर्ट के मुताबिक शेखावाटी क्षेत्र के सीकर, झुंझुनूं और चूरू में इस समय न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। वहीं प्रदेश के अन्य इलाकों में रात का पारा 7 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। अधिकतम तापमान भले ही सामान्य से ऊपर बना हुआ हो, लेकिन न्यूनतम तापमान में लगातार आ रही गिरावट के कारण दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। इसी वजह से ठंड का असर और ज्यादा महसूस हो रहा है। शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा हवा में नमी का स्तर 30 से 60 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।
राजस्थान में अधिकतम तापमान का हाल
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अधिकतम तापमान इस प्रकार रिकॉर्ड किया गया। अजमेर और भीलवाड़ा में पारा 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अलवर में 25.5 डिग्री, जयपुर और सीकर में 26.2 डिग्री, जबकि पिलानी में अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोटा में तापमान 27.9 डिग्री रहा। चित्तौड़गढ़ में पारा 30.3 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं बाड़मेर में सबसे अधिक 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसलमेर में 30.5 डिग्री, जोधपुर में 30.2 डिग्री और जालौर में 30.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। बीकानेर में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री, चूरू और नागौर में 28.5 डिग्री, श्रीगंगानगर और फतेहपुर में 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। सिरोही में सबसे कम अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा करौली में 27.1 डिग्री, दौसा में 28.6 डिग्री और झुंझुनूं में 27.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
राजस्थान में कैसा रहेगा न्यूनतम तापमान?
प्रदेश के प्रमुख जिलों में दर्ज किए गए न्यूनतम तापमान पर नजर डालें तो अजमेर में रात का पारा 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि भीलवाड़ा में 7.2 डिग्री और अलवर में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर में न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री, पिलानी में 6.0 डिग्री और सीकर में 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कोटा में रात का तापमान 10.4 डिग्री रहा। चित्तौड़गढ़ में 6.8 डिग्री, बाड़मेर और जैसलमेर दोनों जगह 13.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जोधपुर में पारा 10.0 डिग्री, बीकानेर में 10.5 डिग्री और श्रीगंगानगर में 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। चूरू में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री, नागौर में 4.3 डिग्री और जालौर में 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सिरोही में रात का तापमान 7.3 डिग्री रहा। फतेहपुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा करौली में 5.0 डिग्री, दौसा में 4.3 डिग्री और झुंझुनूं में 7.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
