Greater Noida News: कुलेसरा में DJ की आवाज पर विवाद के बाद युवक की हत्या, सूरजपुर के लखनावली में फेंका शव, पड़ोसी गिरफ्तार

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा निवासी पवन शर्मा की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव लखनावली में फेंक दिया गया। ईकोटेक-3 व सूरजपुर पुलिस ने पड़ोसी को हिरासत में लिया।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा क्षेत्र में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक का शव सूरजपुर थाना क्षेत्र के लखनावली से बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान मूल रूप से अलीगढ़ जिले के दादों थाना क्षेत्र के खैरीरी मस्तीपुर गांव निवासी पवन शर्मा (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में कुलेसरा में रह रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के पड़ोसी ललित शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

greater noida murder

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

DJ विवाद या शराब के दौरान झगड़ा?

शुरुआती स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, पवन शर्मा और उसके पड़ोसी के बीच कुछ दिन पहले DJ की तेज आवाज कम कराने को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसे हत्या की पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा था। हालांकि, पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक ब्योरे के अनुसार मामला शराब पीने के दौरान हुए तात्कालिक विवाद का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि रात के समय पवन शर्मा और ललित शर्मा एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। आरोप है कि आक्रोश में आकर ललित शर्मा ने पवन का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को लखनावली में ले जाकर फेंक दिया।

End of Feed