Greater Noida News:नोएडा-ग्रेटर नोएडा वालों के लिए राहत! गौर चौक पर चौड़ी होगी सड़क, जानें कब तक खुलेगा अंडरपास

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के गौर चौक अंडरपास के पास ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए सड़क चौड़ी की जाएगी। पर्थला-तिगरी मार्ग और गौर सिटी की ओर सड़क चौड़ीकरण का काम होगा। दिवाली से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य है।

Greater Noida News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। गौर चौक के आसपास लगने वाले भयंकर ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। निर्माणाधीन गौर चौक अंडरपास के पास सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा, ताकि अंडरपास शुरू होने के बाद भी वाहनों की आवाजाही सुगम बनी रहे। सड़क चौड़ीकरण के साथ ही गौर चौक अंडरपास को भी दिवाली से पहले खोलने का लक्ष्य रखा गया है।

gaur chowk

गौर चौक अंडरपास के पास सड़क होगी चौड़ी (सांकेतिक फोटो)

तीन लेन से बढ़ाकर चार लेन होगी सड़क

फिलहाल पर्थला से तिगरी और गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को गौर चौक के पास अंडरपास के निर्माण के कारण धीमी रफ्तार से गुजरना पड़ता है। खासतौर से सुबह और शाम में पीक टाइम के दौरान यहां वाहन रेंगते हुए नजर आते हैं। इसी तरह तिगरी और गौर सिटी की ओर से 130 मीटर चौड़ी सड़क की तरफ जाने वाले वाहनों को भी अंडरपास के पास पहुंचने पर परेशानी होती है।

End of Feed