Rishikesh News: 7 दिन तक चला सर्च ऑपरेशन, ग्रेटर नोएडा के रिजॉर्ट मालिक का शव गंगा नदी से मिला

Rishikesh News: योग नगरी ऋषिकेश में लापता ग्रेटर नोएडा के बिजनेसमैन नीरज गुप्ता का शव सात दिन बाद गंगा नदी से मिला। पत्नी की शिकायत पर दो दोस्तों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Rishikesh News: उत्तराखंड के ऋषिकेश में लापता हुए ग्रेटर नोएडा के बिजनेसमैन नीरज गुप्ता का शव आखिरकार सात दिन बाद गंगा नदी से बरामद कर लिया गया है। SDRF और पुलिस की टीम ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद उनका शव नदी से बाहर निकाला। नीरज ऋषिकेश के गंगा भोगपुर तल्ला स्थित पनाम्बी रिजॉर्ट एंड स्पा का संचालन करते थे। उनके लापता होने से पहले रिजॉर्ट के एक कर्मचारी को पांच पन्नों का एक नोट दिया गया था। पुलिस के मुताबिक, इसमें एक पन्ने पर अपनी जान देने का जिक्र था।

सात दिन के सर्च ऑपरेशन के बाद मिला शव

सात दिन के सर्च ऑपरेशन के बाद मिला शव

इस मामले में नीरज की पत्नी विनीता गुप्ता ने उनके दो दोस्तों सहित कुछ अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का कहना है कि जमीन की खरीद-फरोख्त और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी कारण नीरज मानसिक रूप से परेशान थे। उनकी शिकायत पर लक्ष्मणझूला पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

End of Feed