'गियरबॉक्स में दिक्कत थी'... फिर भी दौड़ाते रहे बस, हादसे से पहले स्टाफ ने किया था अलर्ट; ग्रेटर नोएडा बस कांड में मैनेजर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में हुए बस अग्निकांड में चौथी गिरफ्तार की गई है। गिरफ्तार मैनेजर ने बताया कि बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने वाहन में गियरबॉक्स समेत कुछ अन्य समस्याओं की जानकारी दी गई थी, लेकिन ड्राइवरों ने उसको नजर अंदाज किया।

नोएडा : यमुना एक्सप्रेसवे पर आग लगने से नौ यात्रियों की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या चार हो गई है। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने वाहन में गियरबॉक्स समेत कुछ अन्य समस्याओं की जानकारी कंपनी के मैनेजर के जरिए दी थी, लेकिन इन शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया गया। इसके कुछ दिन बाद ही बस में आग लग गई।

Greater Noida Bus Fire.

ग्रेटर नोएडा में हुए बस अग्निकांड (फाइल फोटो)

गिरफ्तार मैनेजर की पहचान विकास के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे शुक्रवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट से पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत में पेश करने के बाद विकास को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में पहले गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी भी न्यायिक हिरासत में हैं।

End of Feed