ग्रेटर नोएडा में मजदूरों के लिए खुशखबरी! पतवाड़ी-बिरौंडी में बनेंगे EWS फ्लैट, ट्रांजिट हॉस्टल भी मंजूर, प्राधिकरण के बड़े फैसले

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 144वीं बोर्ड बैठक में बड़े फैसले लिए गए। प्रवासी श्रमिकों के लिए पतवाड़ी और बिरौंडी में EWS फ्लैट बनाए जाएंगे, जबकि ईकोटेक-6 और ईकोटेक-11 में ट्रांजिट लेबर हॉस्टल के लिए जमीन मंजूर की गई है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 144वीं बोर्ड बैठक में बड़े फैसले लिए गए। प्रवासी श्रमिकों के लिए पतवाड़ी और बिरौंडी में EWS फ्लैट बनाए जाएंगे, जबकि ईकोटेक-6 और ईकोटेक-11 में ट्रांजिट लेबर हॉस्टल के लिए जमीन मंजूर की गई है। इन फैसलों के मुताबिक सेक्टर अल्फा-1 में आधुनिक पब्लिक लाइब्रेरी बनेगी वहीं ग्रेटर नोएडा की 130 मीटर रोड को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा।

gnp meet

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 144वीं बोर्ड बैठक (AI Image)

पहले चरण में ‘एक मूर्ति’ तक बनेगी डबल डेकर सड़क, जिसकी लागत करीब 756 करोड़ रुपये आने का अनुमान है। दूसरे चरण में बाकी हिस्से का निर्माण किया जाएगा। परियोजना की लागत यमुना एक्सप्रेसवे, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद प्राधिकरणों द्वारा समान रूप से वहन किए जाने का प्रस्ताव है।

End of Feed