गोरखपुर एनकाउंटर में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, हेड कांस्टेबल भी जख्मी

गोरखपुर में यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को मारा गया। मुठभेड़ में एसटीएफ का एक हेड कांस्टेबल भी जख्मी हुआ। आरोपी पर यूपी और महाराष्ट्र में हत्या समेत 10 गंभीर मामले दर्ज हैं।

Gorakhpur Encounter: यूपी एसटीएफ ने गोरखपुर में सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। इस दौरान हुई फायरिंग में आरोपी और एसटीएफ का एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की पहचान 40 वर्षीय मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू के रूप में हुई है। उस पर हत्या समेत कई संगीन मामले दर्ज है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

CRIME

सांकेतिक फोटो

खुफिया सूचना पर STF ने की कार्रवाई

एसटीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के खुंदनपुर गांव का रहने वाला इनामी बदमाश मुस्तफीजुल रहमान किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से गोरखपुर में मौजूद है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की टीम ने सोमवार रात करीब 12 बजे उसे घेरने की कोशिश की। खुद को घिरा देख बदमाश ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

End of Feed