Gorakhpur Gangrape News: गोरखपुर गैंगरेप पीड़िता को मिला न्याय, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपियों की दी 30 साल कारावास की सजा

Court on Gorakhpur Gangrape Case: गोरखपुर गैंगरेप की पीड़िता को न्याय मिल गया है। गोरखपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने तीनों दोषी को सजा सुनाते हुए 30 साल कारावास की सजा सुनाई है। गैंगरेप की ये घटना सितंबर 2022 की है।

Gorakhpur News: लंबे समय से चल रहे गैंगरेप के केस पर गोरखपुर के फास्ट ट्रैक कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। लंबे समय के बाद गोरखपुर गैंगरेप पीड़िता को न्याय मिला। गैंगरेप के मामले में फैसला सुनाते हुए गोरखपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषियों को 30 साल की कैद की कठोर सजा सुनाई। गोरखपुर गैंगरेप की ये घटना सितंबर 2022 की है, जिसका फैसला 16 महीने बाद फरवरी 2024 में आया है। लंबे समय के इंतजार के बाद मिले न्याय को पीड़िता ने महिलाओं के लिए मिसाल बताया है।

Gorakhpur Fast Track Court Gives 30 Years Imprisonment to Gangrape Three Accused

गोरखपुर गैंगरेप पीड़िता को मिला न्याय

कोर्ट ने दोषियों को 30 साल और 50 हजार रुपये की सजा(UP court sentences three youths to 30 years in jail)

सितंबर 2022 में गोरखपुर में हुए गैंगरेप के मामले में शहर के फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज मनोज कुमार ने तीनों आरोपियों को 30 साल की कारावास की सजा के साथ 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। देर से ही सही गैंगरेप पीड़िता को न्याय मिला है। न्याय मिलने के बाद पीड़िता ने इसके अत्याचार के खिलाफ लड़ी गई इस लड़ाई को देश की महिलाओं के लिए एक मिसाल बताया।

End of Feed