लाखों का दहेज लेकर आई वकील बहू, फिर भी घर से हुई बेदखल, ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप

गोरखपुर में एक अधिवक्ता बहू ने अपने ससुराल पक्ष पर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया। महिला कई घंटों तक घर के बाहर खड़ी रही और न्याय की गुहार लगाती रही। महिला का दावा है कि उन्हें अदालत के आदेश से मकान में रहने का अधिकार मिला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Gorakhpur News: गोरखपुर में दहेज प्रताड़ना और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक मामला सामने आया है। सोमवार को रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एक अधिवक्ता ने अपने ससुरालवालों पर प्रताड़ना और घर में प्रवेश न देने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता सपना गुप्ता के अनुसार वह कई घंटों तक घर के बाहर खड़ी रही। लेकिन किसी ने दरवाजा खोलकर उसे अंदर नहीं आने दिया। महिला अब पुलिस और प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Garakhpur crime

बहु ने लगाए घर से बाहर निकालने के आरोप

शादी में 11 लाख का दहेज दिया

जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर निवासी सपना गुप्ता की शादी 2007 में पाखी अस्पताल के संचालक मनीष गुप्ता के बेटे से हुई थी। सपना का आरोप है कि शादी के समय उनके परिवार से 11 लाख रुपये दहेज के रूप में लिए गए थे। इसके बावजूद शादी के बाद उन्हें लगातार मानसिक और पारिवारिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। समय बीतने के साथ विवाद इतना बढ़ गया कि उन्हें ससुराल से निकाल दिया गया।

End of Feed