शहर

Punjab News: गुरप्रीत कौर के दिल में बचपन से ही था छेद, सीएम हेल्थ स्कीम के कैशलेस इलाज से मिला नया जीवन

पंजाब में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत बठिंडा की गुरप्रीत कौर की दिल की गंभीर बीमारी का सफल इलाज किया गया। एक लाख का कैशलेस इलाज मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली।

Image

बठिंडा की महिला को सीएम हेल्थ स्कीम के तहत इलाज से मिला नया जीवन

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना से जरूरतमंदों को समय पर सही इलाज मिल रहा है। यह योजना राज्य के जरूरतमंद लोगों के लिए जीवनदायिनी बन रही है। सीएम भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार ने यह योजना शुरू की है। इसके तहत हर पात्र परिवार को हर साल 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मुफ्त मिलता है। अब तक 45 लाख से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं और हजारों परिवारों को महंगे इलाज की चिंता से मुक्ति मिली है।

इस योजना से लाभान्वित बठिंडा की 37 वर्षीय गुरप्रीत कौर की कहानी आज कई परिवारों के लिए उम्मीद का संदेश बन गई है। गुरप्रीत का जीवन सामान्य रूप से चल रहा था और उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उन्हें जन्म से ही हृदय की गंभीर बीमारी है। जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि उनके दिल के ऊपरी दोनों कक्षों के बीच 22 मिलीमीटर का बड़ा एट्रियल सेप्टल डिफेक्ट (एएसडी) मौजूद था। यह समस्या लंबे समय तक अनदेखी रहने पर हार्ट फेल जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है।

बीमारी का पता चलते ही परिवार चिंता में डूब गया। एक तरफ तो परिवार को गुरप्रीत के स्वास्थ्य की चिंता थी और दूसरी तरफ इलाज पर आने वाले भारी खर्च भी चुनौती बनकर सामने खड़ा था। गुरप्रीत बताती हैं कि सबसे बड़ी चिंता यही थी कि इलाज के लिए जरूरी पैसे की व्यवस्था कैसे होगी।

इसके बाद एम्स बठिंडा के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उनके इलाज की योजना बनाई। 5 मई 2026 को कार्डियक कैथेटराइजेशन लैब में एनेस्थीसिया के तहत उनका ऑपरेशन हुआ। डॉक्टरों ने 24 मिलीमीटर का एम्प्लाट्जर सेप्टल ऑक्लूडर डिवाइस लगाकर दिल के छेद को सफलतापूर्वक बंद कर दिया। यह प्रक्रिया पूरी तरह सफल रही और किसी प्रकार की समस्या सामने नहीं आई।

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत लगभग एक लाख रुपये की उपचार लागत कवर की गई, जिससे परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली। गुरप्रीत के पति ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान पूरा परिवार अस्पताल के बाहर प्रार्थना कर रहा था और सफल इलाज की खबर मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि कोई भी परिवार आर्थिक तंगी के कारण अच्छी स्वास्थ्य सुविधा से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरप्रीत की स्वस्थता इस बात का प्रमाण है कि समय पर इलाज और आर्थिक सुरक्षा मिलकर जीवन बचाने का काम कर सकते हैं।

राज्य स्वास्थ्य एजेंसी, पंजाब के आंकड़ों के मुताबिक मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक 1.75 लाख से ज्यादा मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। 3.43 लाख से अधिक इलाज किए जा चुके हैं और योजना पर 581.90 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। ये आंकड़े पंजाब सरकार की कैशलेस स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article