Bijnor Leopard Attack: बिजनौर में मां के साथ घास लेने गई 8 साल की बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे बच्ची घायल हो गई। जब उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
तेंदुआ के हमले से बच्ची की मौत (सांकेतिक फोटो)
शोर मचाने पर भागा तेंदुआ
यह घटना बिजनौर जिले के धामपुर इलाके मंडौरी गांव की है। धामपुर के नायब तहसीलदार विवेक तिवारी ने रविवार को बताया कि नहटौर के गांव मंडौरी की सुनीता अपनी आठ वर्षीय पुत्री को लेकर अन्य महिलाओं के साथ शनिवार शाम घास काटने जंगल गयी थी। तिवारी ने बताया कि सुनीता घास काट रही थी और उसकी बेटी वहीं खेल रही थी तभी अचानक तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भाग गया।
परिजनों को मिलेगा मुआवजा
उन्होंने बताया कि बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तिवारी ने कहा कि बच्ची के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
