गाजियाबाद में Property Tax में 40% तक कटौती, 15 अप्रैल से लागू होंगे नए रेट

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी टैक्स रेट में 35-40% तक कटौती की गई है। नई दरें 15 अप्रैल से लागू होगी। इससे पहले अधिक टैक्स देने वालों को तीन साल में समायोजन मिलेगा।

Ghaziabad Property Tax: यूपी सरकार के दखल से सुलझा विवादगाजियाबाद के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गाजियाबाद नगर निगम (GMC) ने प्रॉपर्टी टैक्स रेट में 35-40% तक कटौती करने का फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के दखल के बाद निगम ने इस बड़ी कटौती को मंजूरी दी है। 15 अप्रैल से गाजियाबाद में नई दरें लागू हो जाएंगी। इस फैसले के बाद अब संपत्ति मालिकों को पहले के मुकाबले कम टैक्स देना होगा।

Property Tax

देशभर के टैक्सपेयर्स को मिली राहत, TDS का ब्योरा देने की बढ़ी समयसीमा

यूपी सरकार के दखल से सुलझा विवाद

शनिवार को नगर निगम की कार्यकारिणी समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। दरअसल, पिछले कुछ समय से बढ़े हुए प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर लोगों में काफी नाराजगी थी। कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी किया गया था। ऐसे में यूपी सरकार के हस्तक्षेप के बाद नए रेट तय किए गए, जिससे यह विवाद खत्म हो सका।

End of Feed