गाजियाबाद

Bulandshahr: बुलंदशहर में युवक-युवती ने की आत्महत्या, आम के पेड़ से लटका मिला शव

Bulandshahr: बुलंदशहर में एक युवक और युवती ने आम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

बुलंदशहर में युवक-युवती ने की आत्महत्या

Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक और युवती ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। पुलिस ने दोनों शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृश्यता के अनुसार यह घटना आत्महत्या की लग रही है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

आम के पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के थाना छतारी इलाके के एक गांव में सोमवार को छतारी क्षेत्र अंतर्गत पंडरावल गांव के रहने वाले युवक करन (25) और युवती (19) के शव सोमवार को गांव के बाहर आम के पेड़ पर लटके हुए मिले। डिबाई के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शोभित कुमार ने बताया आज सुबह थाना छतारी पर यह सूचना मिली कि पंडरावल गांव के बाहर आम के पेड़ से लटककर एक युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली है।

उन्होंने बताया कि थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और वहां पाया कि एक युवक और एक युवती आम के पेड़ से फांसी लगाकर लटके हुए हैं। सीओ ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article