गाजियाबाद में 1200 बेड का हॉस्पिटल बनाएगी यशोदा मेडिसिटी, ग्रेटर नोएडा में बनेगा बायोटेक पार्क, योगी सरकार को मिले प्रस्ताव

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 14, 2023, 07:35 AM IST

UPGIS-23: Delhi roadshow a huge success: यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा में बायोटेक पार्क और 300 बेड के हॉस्पिटल निर्माण में करीब ₹500 करोड़ का निवेश करेगा। वहीं गाजियाबाद में ₹800 करोड़ के निवेश से 1200 बेड की क्षमता वाला नया हाईटेक अस्पताल बनेगा।

Yashoda Medicity will build 1200 bed capacity hospital in Ghaziabad: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश लेकर उद्योग जगत को यूपी में निवेश का न्योता देने का टीम यूपी का दिल्ली दौरा सुपरहिट रहा। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत शुक्रवार को आयोजित दिल्ली रोड शो में उत्तर प्रदेश को करीब ₹2.75 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। सबसे बड़ा निवेश इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में आया है, जहां यूके की कॉसिस ग्रुप ने ₹1.25 लाख करोड़ का निवेश करने के लिए एमओयू किया। ब्रिटेन की यह कंपनी उत्तर प्रदेश में ईवी टेक पार्क और ईवी का निर्माण करेगी। इस अकेले एक प्रोजेक्ट से करीब 30 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने का अनुमान है।

गाजियाबाद में 1200 बेड का हॉस्पिटल बनाएगी यशोदा मेडिसिटी, ग्रेटर नोएडा में बनेगा बायोटेक पार्क, योगी सरकार को मिले प्रस्ताव

इसी तरह, नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में इकाई लगाने के लिए आरईसी लिमिटेड ने ₹65,350 करोड़ के इन्वेस्टमेंट के लिए प्रस्ताव दिए हैं। वहीं, यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा में बायोटेक पार्क और 300 बेड के हॉस्पिटल निर्माण में करीब ₹500 करोड़ का निवेश करेगा, जबकि यशोदा मेडिसिटी द्वारा गाजियाबाद में ₹800 करोड़ के निवेश से 1200 बेड की क्षमता वाला नया हाईटेक अस्पताल के स्थापना पर भी औपचारिक सहमति बनी है। इसके अलावा, एनटीपीसी लिमिटेड, आनंदा डेयरी, जेबीएम ग्रुप आदि के साथ भी बड़े निवेश समझौतों की राह साफ हुई।दिल्ली में हुए इन निवेश समझौतों से प्रत्यक्ष रोजगार के करीब एक लाख नए मौके सृजित होंगे।

End of Feed