Ghaziabad Crime: जांच में फर्जी निकला सामूहिक दुष्कर्म का मामला, महिला गिरफ्तार

गाजियाबाद में एक व्यक्ति और उसके दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज करवाने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि विभिन्न थानों में महिला के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने एक व्यक्ति पर सामूहिक दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाया। पुलिस ने मंगलवार को व्यक्ति के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराने के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया है। कवि नगर के सहायक पुलिस आयुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ी गई महिला ने विगत पांच मई को विनीत गर्ग और उसके दो दोस्तों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।

Crime News 2

जांच में फर्जी निकला सामूहिक दुष्कर्म का मामला

सामूहिक दुष्कर्म का झूठा मामला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि गर्ग ने अदालत में उससे मुलाकात की और कहा कि उसके पास उसके आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें हैं। सिंह ने बताया कि महिला ने मुकदमे में आरोप लगाया था कि गर्ग ने उसे ब्लैकमेल करके हापुड़ चुंगी के पास सड़क किनारे स्थित एक ढाबे पर बुलाया, जहां गर्ग ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसे कार में जबरन बैठाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

End of Feed