गाजियाबाद

Baghpat News: बकरीद से पहले बकरा चोरी का मामला, कार में बकरे भरकर भागे बदमाश, CCTV में कैद हुई घटना

बकरीद से पहले बागपत में बकरा चोरी की एक घटना का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कुछ चोर एक मकान का ताला तोड़कर कई बकरों को गाड़ी में भरते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन बकरों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

Baghpat: बकरीद के त्योहार के पहले बकरे चोरी की अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यूपी को बागपत में एक चोरों के एक गिरोह ने एक व्यापारी के घर से कई बकरे चुराकर कार में भर लिए और फरार हो गए। बकरों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।

फिल्मी अंदाज में हुई इस चोरी में चोर एक SUV से एक घर के बाहर पहुंचे और ताला तोड़कर कई बकरे अपनी कार में भरकर फरार हो गए। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

चोरों की बेखौफ हरकत की वीडियो देखकर सभी दंग हैं। इस हैरानी भरे वारदात को लेकर पुलिस पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कैसे रात में चुपके से एक कार आकर एक घर के बाहर आकर रुकती है और उसमें से उतरे चोर ताला तोड़ते हैं। फिर एक बाद एक कई बकरों को गाड़ी में भरते हैं। इस पूरी घटना के दौरान किसी को भनक तक नहीं लगी। बकरों को गाड़ी में भरने के बाद चोर मौके से फरार हो जाते हैं।

वारदात का वीडियो वायरल होने के बाद बागपत पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी दी कि थाना कोतवाली में मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें