गाजियाबाद

Ghaziabad News: 11वीं मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, पति गिरफ्तार

Ghaziabad News: गाजियाबाद जिले के राजनगर एक्सटेंशन में एक महिला ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

11वीं मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के राजनगर एक्सटेंशन इलाके से आत्महत्या करने का एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने बहुमंजिला इमारत की 11वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दहेज को लेकर ससुराल से प्रताड़ित महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस ने दहेज के मामले में मृतक महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने 11वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की पहचान आरती के रूप में की है, जिसकी उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला ने शुक्रवार को 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिवार को महिला का शव सौंप दिया जाएगा।

पुलिस ने बताया मृतक के पति मयंक पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है। मृतक महिला के पिता राजीव त्यागी ने दामाद मयंक (मृतक महिला का पति), उसके पति विनोद और मां साधना पर दहेज से संबंधित गंभीर यातनाएं देने का आरोप लगाया है और पुलिस में शिकायत दर्ज की है। पिता की शिकायत और दहेज के आरोपों के आधार पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की है या उसके पति और ससुराल के लोगों ने उसे इमारत से फेंका है इसकी जांच की जा रही है। इस मामले पर नंद ग्राम थाने के प्रभारी धर्मपाल सिंह ने कहा कि घटना से संबंधित सटीक परिस्थितियों का पता लगाने की गहन जांच की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article