पालतू बिल्ली की मौत पर गम में डूबी महिला, तीन दिन बाद फंदे से लटककर दी जान

यूपी के अमरोहा जिले में पालतू बिल्ली की मौत से आहत हुई महिला उसके जिंदा होने की आस में तीन दिन तक शव को लेकर सोती रही। तीसरे दिन आस टूटने पर महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Amroha: पालतू जानवरों के साथ लोगों के प्रेम के बारे में तो सभी लोग जानते हैं। लेकिन क्या आपने कभी इस प्रेम के चलते किसी को जान देते हुए देखा है। ऐसा ही हैरान कर देने वाला एक मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से सामने आया है। यहां एक महिला का बिल्ली के प्रति प्रेम इतना बढ़ गया था कि उसकी मौत के बाद महिला ने भी आत्महत्या कर ली। जी हां, बिल्ली की मृत्यु के गम में अपने घर की तीसरी मंजिल पर एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी है। बिल्ली के प्रति महिला का प्रेम देख हर कोई अचंभित है।

Amroha News

पालतु बिल्ली के मौत पर गम में डूबी महिला

बिल्ली के मरने पर महिला ने दी जान

मिली जानकारी के अनुसार, हसनपुर नगर के मोहल्ला रहरा रोड शिव मंदिर के निकट स्थित स्वर्गीय गुलाब दास की 35 वर्षीय बेटी पूजा ने शनिवार की देर शाम मकान की तीसरी मंजिल पर जाकर दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बिल्ली की अचानक मौत के बाद तीन दिन तक महिला मरी हुई बिल्ली को अपने साथ लेकर सोती रही। आखिरकार जब बिल्ली जिंदा नहीं हुई तो उसने भी बिल्ली के गम में फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।

End of Feed