गाजियाबाद

दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए अच्छी खबर, हिंडन एयरपोर्ट से इन पांच शहरों के लिए फ्लाइट्स शुरू

हिंडन एयरपोर्ट से 1 मार्च यानी कल से बेंगलुरु, कोलकाता और गोवा के लिए फ्लाइट शुरू हो जाएगी। 22 मार्च से चेन्नई और जम्मू के लिए भी उड़ान होगी शुरू होने वाली है। इससे गाजियाबाद और आसपास के लोगो को अन्य शहरों की हवाई यात्रा करने में सुविधा होगी।

Image

सांकेतिक फोटो

Ghaziabad News: गाजियाबाद से हवाई यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। हिंडन एयरपोर्ट से 1 मार्च से बेंगलुरु, कोलकाता और गोवा के लिए उड़ान शुरू होने वाली है। वहीं 22 मार्च से चेन्नई और जम्मू के लिए भी उड़ान शुरू हो जाएगी। इन पांच शहरों के लिए एयर इंडिया पहले से ही टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर चुका है। इन शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू होने से गाजियाबाद और आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट नहीं जाना होगा। ये लोग गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से अन्य शहरों के लिए उड़ान भर सकेंगे।

अब तक इन शहरों के लिए उड़ान सेवा जारी

गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से अभी तक केवल 5 शहरों के लिए ही उड़ान सेवा मिल रही है। ये शहर पंजाब के बठिंडा, लुधियाना, किशनगढ़, आदमपुर और नांदेड़ हैं। अब 5 नए शहरों के लिए भी हिंडन एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू होने वाली है। कल से बेंगलुरु, गोवा और कोलकाता की फ्लाइट यहां से शुरू हो जाएगी।

इन शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारी

हिंडन एयरपोर्ट से 22 मार्च को चेन्नई और जम्मू की फ्लाइट शुरू होगी। इस दिन बेंगलुरू के लिए दूसरी उड़ान भी शुरू की जाएगी। आने वाले समय में प्रयागराज, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, पुणे और मुंबई के लिए भी यहां से उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article