Ghaziabad News: केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी कोरोना के नए वेरिएंट जेएन-1 के मामले बढ़ते जा रहे हैं। नोएडा के बाद ताजा मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके से सामने आई है। यहां एक 36 वर्षीय महिला कोविड पॉजिटिव पाई गई है। महिला के पॉजिटिव आने पर फिलहाल के लिए उन्हें होम आइसोलेशन पर रखा गया है। इसके साथ ही एक 4 महीने का शिशु भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बच्चे को भी होम आइसोलेशन पर रखा गया है।
गाजियाबाद में एक महिला और 4 महीने का बच्चा कोरोना पॉजिटिव
इन दोनों ताजा मामलों के बाद गाजियाबाद में कोविड के एक्टिव मरीज की संख्या बढ़कर 14 हो गई है, जिसमें से 13 लोगों को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। वहीं एक मरीज की स्थिति को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाजियाबाद में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए पूरा प्रशासन मुस्तैद है। कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रशासन अपनी मेडिकल सुविधाओं को लेकर पूरी तरह से तैयार है।
