गाजियाबाद

UP के इस शहर में कूड़े से बनेगा 'सोना'! मंत्री धर्मपाल के बयान पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी

यूपी के दुग्ध विकास, पशु धन और मेरठ जिले के प्रभारी मंत्री, धर्मपाल सिंह ने घोषणा की है कि मेरठ में एक विशेष मशीन स्थापित की जाएगी, जो कूड़े को बिजली और खाद में बदलने का कार्य करेगी। इस पहल से न केवल नगर निगम को आय प्राप्त होगी।

Image

धर्मपाल सिंह (फाइल फोटो)

Photo : ANI

उत्तर प्रदेश के दुग्ध विकास, पशु धन और मेरठ जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने घोषणा की है कि मेरठ में कूड़े से बिजली और खाद बनाने वाली मशीन लगाई जाएगी, जिससे नगर निगम को आय भी होगी। उनका कहना है कि यह तकनीक कूड़े की समस्या को हल करने में मदद करेगी और इसे जल्द ही लागू किया जाएगा।

इस दौरान सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस योजना पर टिप्पणी करते हुए एक्स पर लिखा कि "यूपी के दुग्ध मंत्री जी से आग्रह है कि वो पहले कन्नौज में बने-बनाए काउ मिल्क प्लांट को ही चलाकर दुध-किसानों के लिए कुछ आमदनी की व्यवस्था कर दें फिर कूड़े से सोना बनाने की मशीन की बात करें।

कूड़े से कांचन बनाने की योजना

धर्मपाल सिंह ने बताया कि नालियों से निकाला गया गीला कूड़ा वहीं छोड़ दिया जाता है, जिससे वह दोबारा नालियों में चला जाता है। इसे सही तरीके से खत्म करने की योजना बनाई जा रही है। यहां कूड़े से कंचन बनाने की योजना है यानी कूड़े से सोना बनाना है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के लिए एक विशेष मशीन तैयार की जा रही है, जो जल्द ही उपलब्ध होगी। हालांकि, इसमें कुछ चुनौतियां हैं, लेकिन जब वे हल हो जाएंगी, तब मेरठ में कूड़े से सोना बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article