Shamli News: ड्यूटी रूम में 'सगाई का जश्न': डॉक्टर का डांस वीडियो वायरल, जारी किया नोटिस

Shamli Video: यूपी के शामली जिले में एक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर का युवती के साथ ड्यूटी रूम में डांस का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने डॉक्टर के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

Shamli Video: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कांधला में स्थित स्वास्थ्य केंद्र से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सरकारी महकमे में हलचल मचा दी है। अस्पताल में तैनात डॉक्टर वकार सिद्दीकी का एक युवती के साथ अस्पताल के ड्यूटी रूम में डांस करते हुए वीडियो सामने आया है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो पूरे अस्पताल में चर्चा का विषय बन गया है।

सगाई की खुशी में ड्यूटी रूम में डॉक्टर ने किया डांस

बताया जा रहा है कि ड्यूटी रूम में डांस, डॉक्टर ने अपनी सगाई की खुशी में आयोजित एक छोटी पार्टी के दौरान किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में उनके साथ डांस कर रही युवती उनकी मंगेतर है। वायरल वीडियो में डॉक्टर वकार सिद्दीकी बनियान और पैंट में नजर आ रहे हैं। डेढ़ मिनट की यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

End of Feed