उत्तर प्रदेश के संभल में बीजेपी की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी की सुरक्षा में भारी चूक हुई। चंदोसी रेलवे स्टेशन पर उनकी कार पर एक युवक ने पथराव किया और कार के शीशे तोड़ दिए। गनीमत की बात है कि उस समय राज्यमंत्री गाड़ी में मौजूद नहीं थी। आरोपी युवक को जीआरपी ने हिरासत में ले लिया है। घटना के वक्त उसे नशे में धुत बताया जा रहा है। जीआरपी युवक से पूछताछ कर रही है।
संभल में शिक्षा मंत्री की कार पर हमला
रेलवे स्टेशन परिसर में हुआ हमला
संभल मे शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी सोमवार को रात करीब 8 बजे दो इनावो गाड़ी के साथ चंदोसी रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकली थी। वे लिंक एक्सप्रेस से प्रयागराज जाने वाली थी। रेलवे स्टेशन पहुंचने पर राज्यमंत्री अपने समर्थकों के साथ अंदर चली गईं। उनकी दोनों इनोवा गाड़ी स्टेशन परिसर में खड़ी थी। जहां एक अन्य गाड़ी भी खड़ी थी। रात करीब सवा आठ बजे एक युवक वहां पहुंचकर तीनों गाड़ियों पर पत्थर फेंकने लगा। इस घटना से अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर जीआरपी को सुपुर्द कर दिया।
ये भी पढ़ें - महाकुंभ में कला का अनोखा प्रदर्शन, आंख पर पट्टी बांधकर पेंटिंग बना रही दरभंगा की मोनिका
गाड़ी का अगला शीशा चटका
इस घटना के वक्त राज्यमंत्री प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन में सवार हो गई थी। युवक के पत्थर फेंकने से राज्यमंत्री की एक गाड़ी का अगला शीशा चटक गया है। आरोपी युवक बदायूं जनपद के फैजगंज वेहटा थाना इलाके के गांव का रहना वाला है। जीआरपी युवक से पूछताछ कर रही है। जीआरपी युवक को नशे में धुत बता रही है।
