वर्किंग महिलाओं के लिए खुशखबरी! यूपी के इन तीन शहरों में बनेगा हॉस्टल

यूपी सरकार ने वर्किंग महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों में हॉस्टल बनाने का फैसला लिया है। इसके लिए 381.56 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने यूपी के तीन प्रमुख शहरों में महिलाओं के लिए हॉस्टल खोलने का ऐलान किया है। इस हॉस्टल की सबसे खास बात यह होगी कि ये वर्किंग महिलाओं को सुलभ और किफायती आवास उपलब्ध करवाएगा।

UP Hostel Project

यूपी के इन तीन शहरों में बनेगा हॉस्टल

इन तीन प्रमुख शहरों में होगा हॉस्टल का विकास

जानकारी के अनुसार, महिलाएं के लिए यूपी की राजधानी लखनऊ समेत गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में सरकार ने आधुनिक छात्रावास के निर्माण की योजना बनाई है। मीडिया के लिए जारी एक बयान के मुताबिक, 'पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (एसएएससीआई)’ योजना के तहत उत्तर प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के लिए कुल आठ छात्रावास के निर्माण को मंजूरी दी गई है।' बयान के अनुसार, ये छात्रावास लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में बनाए जाएंगे और इनमें से प्रत्येक में 500 महिलाओं के रहने की व्यवस्था होगी।

End of Feed