Namo Bharat Train: नमो भारत परियोजना को मिली यूपी सरकार की सौगात, 914 करोड़ का मिला बजट

यूपी सरकार ने अपने बजट में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के लिए उत्तर प्रदेश के अंश के रूप में 914 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए हैं। मार्च के आखिरी तक नमो भारत का परिचालन दुहाई डिपो से मेरठ दक्षिण स्टेशन तक होने लगेगा।

Namo Bharat Train: नमो भारत रैपिड रेल परियोजना को रफ्तार मिलने वाली है। यूपी सरकार ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल कॉरिडोर के लिए बजट का आवंटन किया है। इस कॉरिडोर के लिए 914 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। दिल्ली से मेरठ तक के इस कॉरिडोर में 25 स्टेशन होंगे। वर्तमान में नमो भारत ट्रेन 17 किमी का सफर तय कर रही है। यह ट्रेन साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक चल रही है। नमो भारत मार्च के अंत तक दुहाई डिपो से मेरठ दक्षिण तक चलना शुरू हो जाएगी।

Delhi Metro Rapid Rail

नमो भारत ट्रेन

यूपी सरकार का बजट

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार को यूपी का बजट पेश किया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में 8 वां बजट पेश किया। इस ऐतिहासिक बजट का आकार 7, 36,437 करोड़ रुपये हैं। जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर गरीब और किसानों तक पर फोकस किया गया है। इस बजट में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम परियोजना में उत्तर प्रदेश के अंश के रूप में धनराशि का आवंटन किया है। यूपी सरकार ने 914 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित की है।

End of Feed