Saharanpur: मकान का लेंटर गिरने से दर्दनाक हादसा, मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत; 4 घायल

सहारनपुर के सरवाना थाना क्षेत्र में एक मकान का लेंटर ऊंचा कराने के दौरान पुरानी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में दो मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Saharanpur Accident News: सहारनपुर जिले के सरसावा थाना इलाके में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक मकान का लेंटर गिर जाने से वहां काम कर मजदूर मलबे में दब गए। जिनमें से दो मजदूरों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए।

मकान का लेंटर ऊंचा कराने के दौरान हादसा

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि थाना सरसावा क्षेत्र के ढिक्का कला निवासी जलील अपने पुराने मकान का लेंटर ऊंचा करवा रहा था। शुक्रवार को निर्माणकार्य में कम से कम 12 मजदूर लगे थे। उन्होंने बताया कि जब लेंटर को ऊपर उठाया जा रहा था, तभी अचानक पुरानी दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे में कम से कम छह मजदूर मलबे में दब गये।

End of Feed