गाजियाबाद

गाजियाबाद में नाबालिग लड़की से रेप, आरोपी ने बनाया वीडियो; पुलिस के हत्थे चढ़ा

यूपी के गाजियाबाद में नाबालिग लड़की से रेप करने और वीडियो बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल करना चाहता था।

Image

फाइल फोटो

गाजियाबाद: गाजियाबाद जिले के अंकुर विहार क्षेत्र में 14 साल की एक लड़की से दुष्कर्म करने और इस घटना का वीडियो बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त अजय कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी केशव शर्मा (20) के लड़की के साथ संबंध थे और लड़की की मां ने बुधवार को उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। लड़की ने कल अपनी मां को बताया कि केशव ने उससे शारीरिक संबंध बनाने के दौरान उसकी कुछ अश्लील वीडियो बना लीं।

अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी

सिंह ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि पिछले कुछ दिन से लड़की ने केशव के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था, जिसकी वजह से उसने लड़की पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। उसने लड़की को धमकी दी थी कि अगर वह शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी तो वह उसके अश्लील वीडियो को वायरल कर देगा।

सिंह ने बताया कि आरोप है कि दो दिन पहले केशव ने वे अश्लील वीडियो लड़की की मां की एक सहेली को भेज दी, इसके बाद पीड़िता की मां को वायरल वीडियो के बारे में पता चला तो उसने थाने में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर केशव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 (1) (16 साल से कम उम्र की लड़की से बलात्कार) और पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article