गाजियाबाद

मुजफ्फरनगर में अनियंत्रित होकर हिंडन नदी में गिरा ट्रक, ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत

Truck Fell in Hindon River: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में मिट्टी से भरा ट्रक असंतुलित हो गया और हिंडन नदी में गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों का शव भी बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Image

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा

Muzaffarnagar Truck Accident: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। बुढ़ाना इलाके में बुधवार को एक ट्रक के हिंडन नदी में जा गिरा। जिससे ट्रक चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

लुधियाना से मिट्टी लेकर आ रहा था ट्रक

पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि लुधियाना से मिट्टी लेकर आ रहा एक ट्रक असंतुलित होकर नदी में गिर गया। इस हादसे में ट्रक चालक छोटे लाल और व्यापारी नील की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ट्रक के मालिक जावेद और अजय नामक दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बचाव अभियाना शुरू कर दो घायलों को बचाया

सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। दो घायल व्यक्तियों को बचा लिया गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article