Ghaziabad News: गाजियाबाद से एक चौका कर देना वाला मामला सामने आया है। यहां दुल्हन के परिवार ने दूल्हे के परिवार को बंधक बनाकर शादी के तुरंत बाद उनका तलाक करवा दिया। निकाह के बाद तलाक मांगने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की पक्ष के लोग लड़के और उसके पिता को बिठाकर दहेज की बात साफ करने के लिए कहा। उसके बाद बंधक बनाकर तीन तलाक करवाया। बताया जा रहा है कि दहेज की बढ़ती मांग से परेशान होकर ये तलाक करवाया गया है।
गाजियाबाद में निकाह के बाद तलाक, दूल्हे को बंधक बनाकर तुड़वाई शादी
निकाह के तुरंत बाद तलाक
शादी के बाद तलाक का ये मामला गाजियाबाद के शहीद नगर इलाके का है। बताया जा रहा है कि 23 अक्टूबर को कुरैशी परिवार में बारात आई थी और दूल्हा-दुल्हन का निकाह किया गया था। लेकिन दहेज की मांग से परेशान होकर तुरंत ही दोनों का तलाक करवा दिया गया। लड़की पक्ष का आरोप है कि पहले लड़के वालों ने उन पर जल्दी शादी करने का दबाव बनाया। फिर दहेज की मांग बढ़ा दी। लड़की पक्ष ने आगे बताया कि पहले दहेज में मोटरसाइकिल मांगी जा रही थी। उसके बाद बुलेट मांगी गई फिर बात कार तक पहुंच गई। इससे परेशान होकर लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके परिवार के अन्य लोगों को बंधक बनाया और पूरे समाज की मौजूदगी में लड़के और लड़की के बीच तीन तलाक बुलवाकर शादी तुड़वा दी। ये मामला तब सामने आया जब लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष के लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस चौकी में दोनों पक्षों के लोगों में समझौता करवा दिया है।
