Ghaziabad: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए मिला आखिरी मौका, 17 मार्च तक ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2023, 12:35 PM IST

Ghaziabad News: राज्‍य चुनाव आयोग इस समय गाजियाबाद नगर निकाय चुनावों की तैयारी में जुटा है। लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अंतिम मौका दिया गया है। जिन लोगों का नाम अभी तक किसी कारण वश मतदाता सूची में नहीं जुड़ पाया है वे 17 मार्च तक आयोग की वेबसाइट पर आवेदन कर लिस्‍ट में अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आयोग की वेबसाइट पर 17 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
  • 18 से 22 मार्च तक होगा दावे और आपत्तियों का निस्‍तारण
  • 23 से 31 मार्च तक आयोग तैयार करेगा पांडुलिपि


Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोगों के लिए बड़ी खबर है। जिले में नगर निकाय चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार की जा रही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का लोगों के पास अंतिम मौका है। जिन लोगों का नाम किसी कारण वश मतदाता सूची से कट गया है, वे 17 मार्च तक इसमें अपना नाम जुड़वा सकते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का यह आखिरी मौका है। जो लोग जनवरी 2023 में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, वे सभी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Ghaziabad News

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इसी साल जिले में नगर निकाय चुनाव होना है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक दो माह में चुनाव तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इससे पहले मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदक आयोग की वेबसाइट http://sec.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां पर लॉग इन करने के बाद आवेदकों को अपने जिले, नगर निकाय, वार्ड और बूथ का पूरा ब्यौरा दर्ज देना होगा। साथ ही संबंधित वार्ड का निवासी होने का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या अन्य जरूरी पहचान पत्र भी अपलोड करने होंगे।

End of Feed