Ghaziabad News: गाजियाबाद कमिश्नरेट में आज से सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) की चार नए कोर्ट शुरू हो गए हैं। ये सत्र न्यायालय मोदीनगर, कविनगर, मसूरी और वेव सिटी में शुरू हुए हैं। इन कोर्ट में बैठकर अब सर्किंल सहायक पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्थ्या से जुड़े मुकदमों की सुनवाई करेंगे। बता दें कि इससे पहले जिले के 9 सर्किंल में से पांच में एसीपी कोर्ट जनवरी माह में ही शुरू हो चुके हैं। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा ने इन एसीपी कोर्ट की जानकारी देते बताया कि, ये सभी कोर्ट सोमवार से कार्य करना शुरू कर देंगे। इन कोर्ट में सहायक पुलिस आयुक्त के अलावा कार्यपालक मजिस्ट्रेट और उनके लिंक अधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं।
बता दें कि इन एसीपी कोर्ट में सीआरपीसी के धारा आठ के अंतर्गत 107 से 124 तक के सभी मामलों की सुनवाई होगी। इन धाराओं में शांति व्यवस्था बनाए रखने के सभी मामले आते हैं। इन चार कोर्ट के शुरू होने से इन क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है, अब लोगों को इस तरह के मामलों के लिए सिटी मजिस्ट्रेट के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां से अब संबंधित सर्किल के एसीपी सभी मामलों को देखेंगे। छुट्टी के दिनों में रिमांड व अन्य कानून व्यवस्था संबंधित कार्य के लिए सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय में पीठासीन अधिकारी नियुक्त रहेंगे।
