Sambhal में बदग नदी किनारे जमीन से निकला शिवलिंग, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गांव में मेले जैसा माहौल

संभल जिले में बगद नदी के किनारे जमीन से एक पत्थर मिला है, जिसे शिवलिंग मान कर लोग पूजा-अर्चना कर रहे हैं। शिवलिंग मिलने की खबर मिलते ही आसपास के गांव के लोग भी शिवलिंग के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।

Sambhal: यूपी के संभल जिले के एक गांव में नदी के पास जमीन से अचानक पानी का धारा फूटी। जिसके बाद वहां थोड़ी खुदाई की गई। खुदाई के दौरान जमीन में तीन पत्थर निकले, जिसे शिवलिंग बताया गया। जमीन में शिवलिंग मिलने की बात आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और भारी संख्या में लोग शिवलिंग को देखने के लिए उमड़ने लगे। इतना ही नहीं, गांव के लोगों ने जमीन में से मिले पत्थर को शिवलिंग मानते हुए उसकी पूजा-अर्चना करनी शुरू की। जहां शिवलिंग मिला है, वहां लोगों की भीड़ लगी हुई है, मेले जैसा माहौल बन गया है। लोगों को खुशी में झूमते-नाचते देखा जा रहा है।

संभल में जमीन से मिला शिवलिंग

जानकारी के अनुसार, जमीन से शिवलिंग के मिलने का यह मामला मकसूदनपुर गांव का है। यहां बगद नदी के किनारे जमीन में से मिले पत्थर को शिवलिंग मानकर उसकी पूजा की जा रही है। शिवलिंग को देखने के लिए गांव के लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। लोग एक-एक करके शिवलिंग की पूजा कर रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है वह खेत पर काम करने गए तो उन्हें एक जगह से पानी निकलता दिखा। कुछ खुदाई करने पर उन्हें शिवलिंग मिला। यहां जमीन से शिवलिंग मिलने पर श्रद्धा और भक्ति का एक अनोखा नजारा देखने को मिला है।

End of Feed